गवेंद्र मिश्रा, अगस्त 24 -- Bihar Assembly Elections: भुतही बलान व कोसी नदी के मध्य स्थित मधुबनी जिले का फुलपरास विधानसभा क्षेत्र दिग्गज समाजवादियों की कर्मभूमि रही है। यहां के विधायक धनिक लाल मंडल बिहार विधानसभा के अध्यक्ष और बाद में हरियाणा के राज्यपाल भी रहे तो पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर ने विधानसभा सदस्य बनने के लिए इसी क्षेत्र को चुना था। देवेंद्र प्रसाद यादव भी यहां से विधायक रहे। पिछले तीन चुनावों से जदयू जीत रहा है। राज्य की परिवहन मंत्री शीला देवी यहां से विधायक हैं। समाजवादियों का गढ़ रहे फुलपरास का 1952 से 2020 तक विभिन्न राजनीतिक दलों ने प्रतिनिधित्व किया है। कांग्रेस को पांच बार सफलता मिली। संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी और जनता पार्टी ने 3-3 बार, समाजवादी पार्टी ने 2 बार, जनता दल ने एक बार और जदयू ने चार बार जीत दर्ज की। 1967 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.