मधुबनी, फरवरी 12 -- मधुबनी, एक संवाददाता। बिहार चिकित्सा एवं जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के राज्य सामान्य परिषद के सदस्यों ने गुरुवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल हुए। सभा में कर्मचारियों ने अपने सेवा संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की और संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। संघ के प्रतिनिधियों ने विभागीय प्रमोशन और मॉडिफाइड एश्योर्ड करियर प्रोग्रेशन की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करने की मांग की। उनका कहना था कि समय पर प्रमोशन मिलने से कर्मचारियों का मनोबल बढ़ता है और कार्य क्षमता में भी सुधार आता है। इसके साथ ही वेतन और भत्तों में वृद्धि की मांग भी प्रमुख रूप से उठाई गई, ताकि कर्मचारियों को बेहतर आर्थिक सहयोग मिल सके। कर्मचारियों ...