मुजफ्फरपुर, फरवरी 17 -- मुजफ्फरपुर, खेल संवाददाता। बिहार वुशू खेल प्राधिकरण व जिला वुशू एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्यस्तरीय खेलो इंडिया वीमेंस वुशू लीग का आयोजन सिकंदरपुर खेल भवन में 22 व 23 फरवरी को होगा। पहली बार होने वाले लीग में सूबे के विभिन्न जिलों से करीब 250 खिलाड़ी भाग लेंगे। भारत सरकार एवं खेल मंत्रालय द्वारा इस खेल के आयोजन का मुख्य उद्देश्य खेल के क्षेत्र में लड़कियों की भागीदारी कराते हुए नेशनल व इंटरनेशनल लेबल पर लड़कियों को आगे बढ़ाने का है। खेलो इंडिया के द्वारा यह आयोजन पूर्ण रूप से निःशुल्क है। जोनल एवं राष्ट्रीयस्तर पर पदक विजेता बालिका खिलाड़ियों को पुरस्कार के रूप में मेडल, प्रमाणपत्र एवं राशि भी दी जाती है। यह जानकारी बिहार वूशू एसोसिएशन की महासचिव सुमन मिश्रा ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.