हाजीपुर, जनवरी 27 -- हाजीपुर। सं.सू. वैशाली जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में बिहार क्रिकेट अकादमी बिदुपुर में आयोजित राजीव प्रताप मेमोरियल वैशाली जिला क्रिकेट लीग के अंतर्गत बिहार क्रिकेट अकादमी और प्रेसिडेंट इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में बिहार क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रेसिडेंट इलेवन को 121 रनों से पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिहार क्रिकेट अकादमी की टीम को सलामी बल्लेबाज आदित्य आनंद और तेजस्वी चौहान ने ठोस शुरुआत दिलाई। आदित्य आनंद ने शानदार 72 रन बनाए, जबकि तेजस्वी चौहान ने 67 रनों की पारी खेली। मध्यक्रम में अश्वनी ने 33 रन बनाए, जबकि अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। बिहार क्रिकेट अकादमी की टीम ने निर्धारित 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 243 रन बनाए। प्रेसिडेंट इलेवन की ओर से आर्य...