हिन्दुस्तान संवाददाता, फरवरी 3 -- बिहार में रेलवे के विकास के लिए 10 हजार 379 करोड़ रुपये का आवंटन बजट में किया गया है। यह पिछले वित्तीय वर्ष से 300 करोड़ रुपये अधिक है। ये जानकारी सोमवार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि बिहार को भी बुलेट ट्रेन की सौगात दी गई है। यह बिहार के लिए गेम चेंजर होगा। औद्योगिक क्षेत्र के विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। वाराणसी से पटना होते हुए सिलीगुड़ी के बीच बुलेट ट्रेन चलेगी। इस मार्ग को वाराणसी से दिल्ली से भी जोड़ा जाना है। इसी कारण सिलीगुड़ी से पटना, वाराणसी होते हुए दिल्ली तक बुलेट ट्रेन की सुविधा लोगों को मिलेगी। इसके लिए एलिवेटेड रेल लाइन बनाया जाएगा। इस पर 350 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेन दौड़ेंगी। यह भी पढ़ें- LIVE: आज पेश होगा बिहार का बजट, ...