दरभंगा, फरवरी 4 -- दरभंगा। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने बिहार बजट 2026-27 पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट बिहार के विकास को आगे बढ़ाने वाला और आधारभूत संरचना को मजबूत करने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि बिहार के इस बजट में छात्रों, किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के हर वर्ग पर फोकस किया गया है। इस बजट में किसानों की आय बढ़ाने को लेकर प्रयास किए गए हैं, तो आधी आबादी के सशक्तिकरण को लेकर भी कदम उठाए गए हैं। यह बजट जहां सबका साथ सबका विकास के प्रधानमंत्री की परिकल्पना को साकार करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...