पटना, जनवरी 31 -- राजद ने रविवार को पेश होने वाले केंद्रीय बजट में बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की है। शनिवार को जारी बयान में राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा कि केन्द्र सरकार के आर्थिक सर्वेक्षण में बताया गया है कि बिहार देश का सबसे गरीब राज्य है, जहां प्रति व्यक्ति आय देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है। बिहार में शिवहर, सीतामढ़ी और अररिया जैसे जिलों में तो प्रति व्यक्ति प्रति महीने आय मात्र 3000 रुपये से भी कम है। बिहार पर अभी 3.5 लाख करोड़ से ज्यादा का कर्ज है यानी एक बिहारी पर 25,000 रुपये से ज्यादा का कर्ज है। ऐसी स्थिति में बिहार को गरीबी से उबारने के लिए विशेष राज्य का दर्जा देना बेहद जरूरी हो जाता है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद लंबे समय से बिह...