नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- चुनावी साल में केंद्र की मोदी सरकार ने बिहार को एक और सौगात दी है। मुजफ्फरपुर से बहु प्रतिक्षित हवाई सेवा को मंजूरी दे दी गयी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी दी है। डिप्टी सीएम ने सीएम नीतीश और पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। इससे पहले पूर्णिया से 15 सितम्बर को हवाई सेवा का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी ने किया था। सम्राट चौधरी ने लिखा है कि बिहार में हवाई यात्राओं को लगातार विस्तार मिल रहा है। मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट के नवनिर्माण हेतु टेंडरिंग कर दिया गया है। जिसमें प्री फैब स्टील स्ट्रक्चर का कार्य होगा। इससे पूरे तिरहुत क्षेत्र के साथ बिहार में हवाई सेवा का एक और विकल्प तैयार हो गया। मुजफ्फरपुर वासी एवं तिरहुत क्षेत्र की जनता को बहुत-बहुत बधाई है। इस बहुप्रतीक्षित निर्णय के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.