जहानाबाद, फरवरी 4 -- अरवल, निज संवाददाता। जदयू के जिला प्रवक्ता चांद मल्लिक ने प्रेस बयान जारी कहा कि बिहार की ओर से 3.47 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट कदम पेश किया गया है। बिहार सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 आर्थिक मजबूती, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास का अद्भुत संगम है, जो बिहार को देश के अग्रणी विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा करने की दिशा में मजबूत आधार तैयार करता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। यह बजट राज्य के सर्वांगीण विकास को नई गति देगा और आने वाले वर्षों में बिहार को देश के पांच विकसित राज्यों की कतार में शामिल करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का "नव बिहार विजन" पाँच आधार स्तंभों पर टिका है। शिक्षा की शक्ति, रोजगार की गारंटी, तकनीक की गति, सामाजिक सम्मान और सर्वसमावेशी न्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.