पटना, जून 25 -- बिहार में इस साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के बीच खींचतान जारी है। इस बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एनडीए नेताओं के निशाने पर आ गए हैं। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि खरगे ने बिहार को छोटा-मोटा राज्य कहा है। सम्राट ने इसकी निंदा की। साथ ही केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खरगे पर बिहार वासियों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया। सम्राट चौधरी ने बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने दावा किया कि खरगे अपने बयान में बिहार को छोटा-मोटा राज्य बता रहे हैं। सम्राट ने कहा, " खरगे गांधी के प्रथम सत्याग्रह की भूमि और देश को प्रथम राष्ट्रपति देने वाले बिहार का महत्व नहीं जानते हैं। बिहार छोटा मोटा राज्य नहीं, बल्कि यह वह भू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.