पटना, सितम्बर 6 -- अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम ने कांग्रेस पर बिहार को जानबूझकर अपमानित करने का आरोप लगाया है। शनिवार को भाजपा प्रदेश दफ्तर में पत्रकारों से बात करते हुए राम ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जब मन होता है तब बिहार को अपमानित करते रहते हैं। आरोप लगाया कि राहुल गांधी को बिहारी के पसीने से बदबू आती है। राम ने कहा कि राहुल गांधी बिहार के लोगों को वोट बैंक के रूप में तो देखते हैं लेकिन उनके मान सम्मान की उन्हें कोई चिंता नहीं रहती है। इसलिए तो कांग्रेसी नेता की ओर से अभी बिहार के बारे में अपमानजनक टिप्पणी करने के बाद भी राहुल गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। मंत्री ने कहा कि यही हाल राजद का भी है। तेजस्वी यादव को बिहार के सम्मान की कोई फिक्र नहीं। वे सिर्फ मजबूरी में बिहार का नाम लेते हैं। बिहार को अपमानित करने वाले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.