सहरसा, मार्च 28 -- चुनावी साल में बिहार को एक और अमृत भारत ट्रेन की सौगात मिलने वाली है। आगामी अप्रैल महीने में बिहार से देश की राजधानी दिल्ली के लिए दूसरी अमृत भारत ट्रेन चलाने की तैयारी है। संभावना है कि 14 अप्रैल 2025 से सहरसा से नई दिल्ली के बीच इसका संचालन शुरू किया सकता है। इस ट्रेन में जनरल और स्लीपर कोच को मिलाकर कुल 22 डिब्बे होंगे। आम रेल यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए इस ट्रेन को डिजाइन किया गया है। इसकी गति अधिकतम 130 किलोमीटर प्रति घंटा होगी, जिससे यह अन्य प्रीमियम ट्रेनों की तुलना में कम समय में दिल्ली पहुंचाएगी। पिछले साल रेलवे ने दरभंगा से नई दिल्ली के बीच देश की पहली अमृत भारत ट्रेन चलाई थी। दरभंगा के बाद सहरसा पूर्व मध्य रेलवे का दूसरा स्टेशन होगा जहां से यह तीव्र गति वाली ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन पुश पुल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.