मुजफ्फरपुर, अगस्त 28 -- बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में में छात्रों का उपद्रव नहीं रुक रहा है। रैगिंग के आरोप में छह छात्रों के निलंबन के बाद बुधवार देर रात करीब 200 छात्रों ने एमआईटी के हॉस्टल में ड्यूटी करने जा रहे एक प्रोफेसर को घेर लिया और एक घंटे तक उनसे बदसलूकी करते रहे। सभी छात्र सीनियर बैच के थे। बदसलूकी करने वाले छात्र शिक्षक पर छह छात्रों के निलंबन को वापस कराने का दबाव बना रहे थे। करीब दो सौ की संक्खा में छात्रों ने प्रोफेसर को घेर लिया। वे एमआईटी में हुए सभी कार्रवाई को वापस करने की बात कह रहे थे। कई छात्रों ने शिक्षक के साथ गाली गलौच भी की। एमआईटी में अनुशासन के लिए रात 10 बजे के बाद छात्रों को हास्टल और कैंपस से बाहर निकलने पर रोक लगा दी गई है। इसका ठीकरा भी छात्र शिक्षक के माथे डाल रहे थे। छात्रों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.