पटना, जून 30 -- बिहार के 6 शहरों में नए हवाई अड्डों के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मधुबनी, वीरपुर, मुंगेर, वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर, सहरसा में नए एयरपोर्ट बनने हैं। इस संबंध में बिहार सरकार और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के बीच 6 नए क्षेत्रीय हवाई अड्डों के लिए एमओयू साइन हुआ है। समझौता ज्ञापन पर AAI की ओर से कार्यपालक निदेशक अनामी पाण्डेय एवं बिहार सरकार की ओर से निदेशक नागरिक उड्डयन डॉ. निलेश रामचंद्र देवरे ने हस्ताक्षर किए। इस मौके पर मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा और रेजीडेंट कमिश्नर कुंदन कुमार मौजूद रहे। इससे पहले राज्य कैबिनेट की बैठक में 150 करोड़ रुपये यानी हर एयरपोर्ट के लिए शुरुआती तौर पर 25-25 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया था। जिससे सर्वे से लेकर रनवे के निर्माण तक का काम शुरू हो सके। तकनीकी सर्वेक्षण, भूमि अधिग्रहण, रनवे और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.