पटना, जनवरी 2 -- बिहार के पांच हजार से अधिक छात्र-छात्राओं की शिक्षा ऋण की राशि पिछले चार-पांच महीनों से लंबित है। इसके कारण राज्य तथा राज्य के बाहर स्थित शिक्षण संस्थानों में समय पर शुल्क जमा नहीं हो पा रहा है, जिससे इन विद्यार्थियों का नाम कटने का खतरा मंडरा रहा है। इन छात्र-छात्राओं को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के तहत चार लाख रुपये तक की शिक्षा ऋण राशि स्वीकृत की गई है। कुछ विद्यार्थियों की द्वितीय वर्ष तो कुछ की तृतीय वर्ष की फीस संबंधित शिक्षण संस्थानों को भेजी जानी है। यह राशि सरकार द्वारा राज्य शिक्षा वित्त निगम के माध्यम से स्वीकृत शिक्षण संस्थानों को भेजी जाती है। छात्र-छात्राओं की शिक्षा ऋण की राशि संस्थानों को नहीं जाने का कारण आवश्यक राशि का अभाव बताया जा रहा है। शिक्षा विभाग ने इस मद में वित्त विभाग से मांगी राशि : शिक्षा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.