मुख्य संवाददाता, अप्रैल 25 -- Bihar Weather Today: बिहार में भीषण गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को पटना समेत 22 जिलों में गर्म दिवस यानी हॉट डे की चेतावनी जारी की है। शुक्रवार को पूर्वी चंपारण, सुपौल, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गोपालगंज और भागलपुर जिले के कुछ स्थानों पर हीट वेव का अलर्ट है। शनिवार को सीवान, सारण और बक्सर में लू चलने की संभावना है। हालांकि, शनिवार से राज्य में मौसम भी बदलने के आसार हैं। 26 से 30 अप्रैल के बीच कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान आंधी और वज्रपात का भी खतरा रहेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 22 शहरों में शुक्रवार को गर्म दिन की स्थिति रहेगी। यानी तापमान बढ़ने के साथ गर्म हवा भी चलेगी। बिहार के अधिकतर जिलों में लू के साथ गर्म दिन की स्थिति बनी हुई है। सामान्य से अधिक अधिकतम तापमान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.