मुजफ्फरपुर, मार्च 29 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सूबे के 134 कॉलेजों ने दाखिले और शिक्षक पर ऑल इंडिया सर्वे ऑफ हायर एजुकेशन (एआईएसएचई) को गलत रिपोर्ट दे दी है। इस पर एआईएसएचई ने सभी विश्वविद्यालयों को पत्र लिखा है। बीआरएबीयू के भी 23 कॉलेजों ने गलत रिपोर्ट दी है। कॉलेजों ने वर्ष 2022-23 की तुलना में वर्ष 2023-24 में काफी कम दाखिले की रिपोर्ट दे दी है। कॉलेजों ने एक साल में पूरे बिहार में डेढ लाख कम दाखिला दिखा दिया है। बीआरएबीयू कॉलेजों ने 40 हजार 843 दाखिले की गलत रिपोर्ट दी है। इस रिपोर्ट से हैरत में पड़े एआईएसएचई ने विश्वविद्यालयों से रिपोर्ट तलब की। बीआरएबीयू के विकास अधिकारी डॉ. रमेश विश्वकर्मा ने बताया कि इस बारे में सभी 23 कॉलेजों के साथ ऑनलाइन बैठक की गई और उन्हें रिपोर्ट ठीक कर फिर से भेजने के लिए कहा गया और गलती सुधार के लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.