पटना, फरवरी 12 -- बिहार में नीतीश कुमार सरकार ने 11 जिलों में पदस्थापित ग्रामीण एसपी के बीच अनुमंडल और थानों का बंटवारा कर दिया है। गृह मंत्री सम्राट चौधरी की मंजूरी के बाद विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इससे 11 जिलों के ग्रामीण एसपी (पुलिस अधीक्षक) के क्षेत्राधिकार का निर्धारण हो गया है। सरकार ने उनके अधिकार भी स्पष्ट कर दिए हैं। राज्य सरकार ने 2022 में 11 जिलों में ग्रामीण एसपी का पद गठित किया था। ग्रामीण एसपी अपने क्षेत्र के अधीन जांच, केस की समीक्षा और अपराध नियंत्रण काम देखेंगे। लेकिन, महत्वपूर्ण विषयों पर जिला एसपी को अवगत कराना होगा। ग्रामीण एसपी अपने क्षेत्राधिकार में दारोगा, सिपाही और हवलदार को निलंबित कर सकते हैं। पुलिस लाइन के पदाधिकारियों का निलंबन जिला एसपी से विमर्श के बाद कर सकते हैं।इन ग्रामीण एसपी के अधीन आए ये थाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.