मुख्य संवाददाता, अप्रैल 18 -- बिहार के 102 अनुमंडलों को डीलक्स बस सेवा से जोड़ा जाएगा। राज्य सरकार की कस्बों को बड़े शहरों से जोड़े जाने की योजना है। किन-किन जिला मुख्यालयों से अनुमंडलों के लिए यह बस सेवा होगी, यह तय कर लिया गया है। इसमें पटना के अलावा भागलपुर, मुजफ्फरपुर, सहरसा और मुंगेर जिले को शामिल किया गया है। इन शहरों से अनुमंडलों के लिए डीलक्स बस चलेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम ने इसकी तैयारी कर ली है। इसके लिए 30 अप्रैल तक परमिट जारी कर दिए जाएंगे। मई के पहले या दूसरे सप्ताह में बसों का परिचालन शुरू हो जाएगा। राज्य भर में 166 डीलक्स बसों का परिचालन किया जाना है। इसका मकसद राज्य के सभी अनुमंडलों को जिला मुख्यालय से जोड़ना है। इससे पंचायत स्तर पर लोगों को बस सेवा से जिला मुख्यालय तक पहुंचने की सहूलियत होगी। बिहार राज्य पथ परिवहन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.