पटना, जून 24 -- विशेष निगरानी इकाई ने पटना पार्क प्रमंडल में डीएफओ के पद पर तैनात सुबोध कुमार गुप्ता के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। इकाई ने डीएफओ पर 46 लाख रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित किए जाने का मामला दर्ज करते हुए कार्रवाई शुरू की है। मिली सूचना के मुताबिक छापेमारी की कार्रवाई डीएफओ के बोरिंग रोड स्थित अंबा अपार्टमेंट में की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक उनके पटना में कई जगह पर फ्लैट व दुकान होने की जानकारी मिली है। इसके साथ ही वैशाली, नालंदा और दानापुर में भी प्लॉट मिले हैं। उनके व उनकी पत्नी के ज्वाएंट अकाउंट में 41 लाख रुपये का बैंक बैलेंस है। स्पेशल विजिलेंस यूनिट की कार्रवाई के तहत सुबोध कुमार गुप्ता को फिलहाल सस्पेंड कर दिया गया है। सुबोध कुमार गुप्ता के खिलाफ स्पेशल विजिलेंस यूनिट ने अपने थाने में केस दर्ज किया है और इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.