एक संवाददाता, सितम्बर 10 -- बिहार के एक स्कूल में छात्रों से लकड़ी ढुलवाने का मामला सामने आया है। मुंगेर जिले में सोमवार को स्कूल परिसर में छात्रों से लकड़ी ढुलवाते एक वीडियो वायरल सामने आया। टेटियाबंबर प्रखंड के एक विद्यालय में यह कृत्य किया गया है। वायरल वीडियो में छात्र हाथों में बड़े-बड़े जलावन की लकड़ी लेकर रसोई घर के समीप रख रहे हैं। छात्रों ने लकड़ी ढोने का विरोध किया तो स्कूल के प्रधानाचार्य डंडा के बल पर छात्रों से लकड़ी ढोने को मजबूर करते दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो वायरल होने के बाद टेटियाबंबर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी निशा राय ने बताया कि छात्रों से कार्य कराने का वीडियो मेरे संज्ञान में आया है। उक्त वीडियो कब का है इसकी जांच की जा रही है। कार्य करवा रहे प्रधानाचार्य की पहचान रूप में हुई है। उनसे स्पष्टीकरण भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.