काशीपुर, दिसम्बर 19 -- जसपुर। बिहार के मुख्यमंत्री के महिला से दुर्व्यवहार करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इसको लेकर शुक्रवार को विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने एसडीएम कार्यालय में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन पेशकार प्रकाश मेहर को सौंपा है। कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला है कि बिहार राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक कार्यक्रम के दौरान एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया है, जो कि अशोभनीय भी है। ये देश की आधी आबादी का अपमान है। कांग्रेसियों ने घटना की उच्च स्तरीय जांच कराकर मुख्यमंत्री को उनके पद से बर्खास्त कराने की मांग की है। यहां इस दौरान इख्तियार बबलू, सलमान, जाकिर हुसैन, अमरजीत सिंह, अकरम, मो. नाजिम, मो. हसन,शेख हाशिम, अभिषेक, राहुल, सर्वेश मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...