पटना, दिसम्बर 9 -- बिहार के पश्चिम चंपारण से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सांसद संजय जायसवाल ने लोकसभा में विपक्ष पार्टी कांग्रेस पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अगली बार बिहार घूमने जाएंगे तो बिहार में कांग्रेस के सभी विधायक एक बोलेरो गाड़ी में ही आ जाएंगे। उन्हें ज्यादा गाड़ी की जरूरत नहीं पड़ेगी। जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस की बिहार में यही हैसियत रह गई है। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान मंगलवार को लोकसभा में चुनाव सुधार पर चर्चा करते हुए भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने विपक्ष पर करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बीते 3 महीने से खुद को वोट चोरी तक सीमित रखे हुए हैं। बिहार के विधानसभा चुनाव में उन्हें इतनी बड़ी हार मिली, लेकिन ये सुधरने वाले नहीं हैं। यह भी पढ़ें- बिरला ने ली प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.