मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 23 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता बिहार के सवा दो लाख टीबी मरीजों के मासिक अनुदान का पैसा रुक गया है। स्वास्थ्य विभाग के भुगतान की प्रक्रिया में बदलाव के कारण ऐसा हुआ है। बीते अक्टूबर से टीबी मरीजों को राशि नहीं गई है। टीबी मरीजों को पोषण के लिए हर माह एक हजार रुपये दिए जाते हैं। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग में राशि भुगतान के लिए नया पोर्टल शुरू हो रहा है। विभाग में पहले एसएनए पोर्टल से राशि का भुगतान हेाता था, अब एसएनए स्पर्श से भुगतान किया जाएगा। एसएनए स्पर्श पोर्टल के अभी शुरू नहीं होने से परेशानी आ रही है। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ सीके दास ने बताया कि विभागीय स्तर पर पोर्टल को लागू करने का काम चल रहा है। जल्द ही राशि का भुगतान किया जाएगा। मुजफ्फरपुर में 11 हजार टीबी के मरीज हैं। पुराने सारे खाते बंद, राश...