समस्तीपुर, मार्च 23 -- बिहार के समस्तीपुर में बड़ा हादसा हुआ है। गैस सिलेंडर के विस्फोट में तीन लोग झुलस गए हैं जिनमें एक महिला भी शामिल है। महिला की हालत ज्यादा खराब है। प्राथमिक उपचार के बाद समस्तीपुर से पटना रेफर कर दिया गया है। दो अन्य घायलों का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। घटना मोरवा दक्षिणी पंचायत की है। विस्फोट के बाद लगी आग में दो लाख से ज्यादा की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गयी है। बताया जाता है कि घटना रविवार की अहले सुबह करीब पौने तीन बजे की है। अग्नि पीड़ितों में सुबोध चौधरी और मनोज चौधरी शामिल हैं। पीड़ित परिवार के लिए सरकार से मुआवजे की मांग की गयी है। स्थानीय स्तर पर राहत बचाव का काम गांव के लोगों की ओर से की जा रही है। घायलों के इलाज के लिए गांव के लोग भी पीड़ित परिवार की मदद कर रहे हैं। घर का सामान जल जाने से दोनों परिवारों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.