धीरज, फरवरी 3 -- बिहार के सभी महिला और बालिका छात्रावास, आवासन और आश्रय गृहों की जांच की जाएगी। महा‌धिवक्ता कार्यालय से बिहार के मुख्य सचिव, डीजीपी, राज्य के सभी नौ प्रमंडल के आयुक्त के अलावा पटना के डीएम एवं एसपी को इस संबंध में पत्र लिखा गया है। पटना के हॉस्टल में जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत के बाद जिलों में संचालित सभी महिला-बालिका हॉस्टल, आवासन गृह, आश्रय गृहों आदि को चिह्नित करते हुए सूची तैयार करने को कहा गया है। महिला दंडाधिकारी के नेतृत्व में महिला पुलिस पदाधिकारी एवं अन्य महिला कर्मियों की टीम बनाकर ऐसे सभी स्थलों की जांच करायी जायेगी। जांच में गड़बड़ी पाये जाने की स्थिति में आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। बता दें कि इस संबंध में उच्च न्याालय में याचिका दायर की गई है, जिसके संदर्भ में बिहार के महा‌धिवक्ता कार्यालय ...