देवघर, फरवरी 9 -- देवघर। बाबा बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना करने आए बिहार के एक श्रद्धालु का मोबाइल फोन चोरी हो गया है। इस संबंध में पीड़ित ने नगर थाना में अज्ञात चोर के खिलाफ आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सीमावर्ती राज्य बिहार के सुपौल जिला अंतर्गत बिहपुर गांव निवासी संजीत कुमार गुप्ता पूजा-अर्चना के लिए देवघर आए थे। उन्होंने अपनी गाड़ी बाबा मंदिर के समीप नेहरू पार्क में खड़ी की थी। वाहन की अगली सीट पर चालक बैठा हुआ था, जबकि पीछे की सीट पर उनका मोबाइल फोन एवं अन्य सामान रखा हुआ था। इसी दौरान अज्ञात चोर मौके का फायदा उठाते हुए पीछे की सीट पर रखा मोबाइल फोन व अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन किसी तरह की कोई जानकारी न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.