निज संवाददाता, फरवरी 16 -- बिहार में दो लीटर दूध के लिए खून हो गया। शिवहर में इस हैरान कर देने वाली वारदात के बाद पुलिस भी ऐक्शन में है। यहां श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव में शनिवार रात महज दो लीटर दूध के विवाद में 65 वर्षीय बुजुर्ग की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान बच्चू सिंह के रूप में हुई है, जबकि हत्या का आरोप पड़ोसी आकाश कुमार समेत तीन लोगों पर लगाया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, शनिवार सुबह पड़ोसी आकाश कुमार, बच्चू सिंह के पास दो लीटर दूध लेने गया था। बच्चू सिंह ने दूध देने में असमर्थता जताई, जिससे आकाश नाराज हो गया। शनिवार शाम आकाश इसी बात को लेकर बच्चू सिंह को गालियां देने लगा। जब विवाद बढ़ा तो आकाश ने पास पड़ी ईंट उठाकर बच्चू स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.