पटना, सितम्बर 10 -- बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों के बाद शहरों में भी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। शहरी क्षेत्र की महिलाएं जीविका समूह के जरिए या फिर आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। इस योजना के तहत पहली किस्त के रूप में हर महिला लाभार्थी को 10000 रुपये दिए जाएंगे। यह किस्त इसी महीने (सितंबर 2025) में महिलाओं के खाते में डाल दी जाएगी। दूसरी ओर, गांवों में 7 सितंबर से महिला रोजगार योजना के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया चल रही है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से ठीक पहले नीतीश सरकार महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए यह योजना लाई है। इसके तहत हर घर की एक महिला सदस्य को 10 हजार रुपये की राशि दी जानी है। बाद में आकलन कर लाभार्थियों को 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.