हिन्दुस्तान संवाददाता, सितम्बर 1 -- बिहार में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत प्रकाशित सूची में नेपाली नागरिकों का नाम धड़ल्ले से सामने आ रहा हैं। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में 43 नेपाली नागरिकों के नाम मिले हैं। उन्हें नोटिस भेजा गया है। इन लोगों से फार्म 7 भरने के लिए कहा गया था जिसके आलोक में फार्म 7 भरने वालों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। 'एनेक्सर डी' के तहत ऐसे लोगों से डॉक्यूमेंट की मांग की जा रही है। ऐसे मामले में डॉक्यूमेंट जमा नहीं किए जाने पर उनको नोटिस भेजा जाएगा। निर्धारित समय सीमा के अंदर अगर डॉक्यूमेंट जमा नहीं किया जाएगा तब उनका नाम विलोपित कर दिया जाएगा। इससे हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। यहां बता दें कि नरकटियागंज प्रखंड में 43 नेपाली नागरिकों के नाम सूची में मिले हैं। इसके अलावे सिकटा विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.