दरभंगा, सितम्बर 27 -- मनीगाछी। बिहार के विकास में केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण भूमिका है। यह बात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को प्रखंड के राघोपुर खेल मैदान में आयोजित कार्यकर्ता जन संवाद में कही। उन्होंने कहा कि 20 वर्ष पूर्व बिहार में हिंदू-मुसलमान का झगड़ा होता था और समाज को विभाजित कर शासन किया जा रहा था। शैक्षणिक वातावरण पूरी तरह नष्ट हो चुका था। लोगों को बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं थी और सड़क चलने लायक नहीं थी। मैंने सभी कब्रिस्तानों की घेराबंदी करवाकर विवाद पर विराम लगाया। मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए काम शुरू कर दिया गया है। सभी विद्यालयों में विभिन्न चरणों में शिक्षकों की नियुक्तियां की गई। स्कूल से विमुख रहने वाले बच्चों को विभिन्न प्रकार की सुविधाएं देकर उन्हें विद्यालयों से जोड़ा गया। इससे शैक्षणिक कार्यों में सुधार के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.