छपरा, नवम्बर 4 -- गड़खा, एक संवाददाता। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मंगलवार को एनडीए प्रत्याशी सीमांत मृणाल के समर्थन में गड़खा में रोड शो किया। इस दौरान चिराग पासवान ने मतदाताओं का अभिवादन किया और एनडीए प्रत्याशी व अपने भांजे सीमांत मृणाल के लिए वोट की अपील की। चिराग पासवान के आगमन पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों में काफी उत्साह देखने को मिला। रोड शो के दौरान चिराग पासवान ने लोगों से लोजपा (आर) प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास के लिए नई सोच और युवा नेतृत्व की जरूरत है और लोजपा (आर) उसी दिशा में काम कर रही है। अपने स्वागत से खुश चिराग ने कहा कि जनता का जो प्यार और समर्थन उन्हें मिल रहा है, वही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार गड़खा क...