पटना, दिसम्बर 5 -- वर्ल्ड बुक आफ रिकार्ड्स, लंदन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम दर्ज होने पर जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया है। श्री कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार की यह अद्वितीय उपलब्धि जदयू के लाखों समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की निरंतर मेहनत, लगन और सक्रियता का परिणाम है। श्री प्रसाद ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल राज्य और राष्ट्र के लोकतांत्रिक इतिहास में एक अद्वितीय क्षण है, बल्कि उस जन-विश्वास का प्रतीक भी है जो बिहार की जनता लगातार उनके सुशासन, पारदर्शिता, विकासोन्मुख नीतियों और प्रशासनिक प्रतिबद्धता पर जताती रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...