पटना, जून 12 -- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा है कि एनडीए शासन में बिहार में 20 वर्षों से विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इन वर्षों में सभी क्षेत्रों में काम हुए हैं। अब हमें प्रदेश को विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने हैं। ऐसे में बिहार के लिए अगला पांच साल काफी महत्वपूर्ण है। भाजपा प्रदेश कार्यालय के अटल सभागार में गुरुवार को सामाजिक संपर्क अभियान के अंतर्गत तुरहा समाज की आयोजित बैठक को डॉ. जायसवाल संबोधित कर रहे थे। मौके पर बड़ी संख्या में तुरहा समाज के प्रबुद्ध और गणमान्य लोग उपस्थित थे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि एनडीए सरकार में हर समाज के लोगों का अटूट विश्वास रहा है। भाजपा सभी लोगों के कल्याण के लिए संकल्पित है। हमारा प्रयास है कि भविष्य में भी बिहार के विकास के साथ ही हम सब साथ-साथ आगे बढ़ें। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.