रांची, फरवरी 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। भारतीय शिक्षण मंडल झारखंड प्रांत की प्रांतीय टोली के सदस्यों ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से शिष्टाचार मुलाकात कर शिक्षा प्रणाली में सुधार और गुणवत्तायुक्त शिक्षा पर चर्चा की। राज्यपाल ने महिला शिक्षिकाओं की भूमिका पर विशेष जोर देते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था में शिक्षिकाओं की भूमिका सिर्फ कक्षा तक सीमित नहीं है, वह समाज की वैचारिक दिशा तय करनेवाली शक्ति है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में भारतीय शिक्षण मंडल की ओर से किए जा रहे कार्यों की सराहना की l भारतीय शिक्षण मंडल झारखंड प्रांत की ओर से राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को पारंपरिक झारखंडी पगड़ी, अंगवस्त्र प्रदान किया गया। प्रतिनिधिमंडल में भारतीय शिक्षण मंडल के प्रांत अध्यक्ष डॉ रणजीत कुमार मिश्रा, प्रांत मंत्री डॉ सुबास साहु, व्यवस्था प्रम...