नैनीताल, फरवरी 13 -- फोटो कार्यक्रम :: - मेरा युवा भारत नैनीताल ने कराया था पांच दिन का कार्यक्रम - बिहार के पांच जिलों के 37 युवाओं ने जानी उत्तराखंड की संस्कृति नैनीताल, संवाददाता। मेरा युवा भारत नैनीताल की ओर से कराए गए पांच दिवसीय युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के अंतिम दिन शुक्रवार को बिहार के युवाओं ने नैनीताल प्रवास के अपने अनुभव साझा किए। साथ ही उत्तराखंड की ऐपण कला की बारीकियां जानी। कुमाऊं विवि के हर्मिटेज भवन में आयोजित कार्यक्रम के पांचवें दिन मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या व विशिष्ठ अतिथि सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत रहे। मेरा युवा भारत की उप निर्देशिका डॉल्वी तेवतिया ने बताया कि अंतिम दिन बिहार के मुजफ्फरनगर, पटना, समस्तीपुर, वैशाली, बेगूसराय के 37 युवा प्रतिभागियों ने अपने नैनीताल के अनुभव साझा किए। बिहार की मिथिला पेंटिंग की तरह...