नैनीताल, फरवरी 10 -- नैनीताल, संवाददाता। मेरा युवा भारत नैनीताल, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित पांच दिवसीय अंतर राज्य युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम दूसरे दिन भी जारी रहा। मंगलवार को छात्र-छात्राओं को विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम और आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) का भ्रमण कराया गया। मेरा युवा भारत की उप निदेशक डॉल्वी तेवतिया ने बताया कि कार्यक्रम में 37 युवा प्रतिभाग कर रहे हैं। जिसमें बिहार के मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, पटना, वैशाली व बेगूसराय से 7-7 युवा समेत दो ग्रुप लीडर शामिल हैं। एरीज भ्रमण के दौरान युवाओं को पब्लिक आउटरीच प्रोग्राम के सदस्य कमल सिंह और मोहित सिंह पवार ने विस्तार से संस्थान की जानकारी दी। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वीरेंद्र यादव ने 1.04 मीटर संपूर्णानंद टेलीस्कोप के बारे में बताया। शाम को सांस्कृतिक का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.