दरभंगा, जनवरी 16 -- दरभंगा। वर्ल्ड कराटे फेडरेशन से मान्यताप्राप्त कोच मुकेश मिश्रा के बनने से हर्ष का माहौल है। कराटे खिलाड़ी इसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं। बताते हैं कि सूबे के किसी कराटे खिलाड़ी को पहली बार कोच नियुक्त किया गया है। यह जिले के लिए गौरव का क्षण है। बता दें कि मुकेश मिश्रा कराटे के क्षेत्र से लंबे समय से जुड़े हैं। एक खिलाड़ी के रूप में इन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार का प्रतिनिधित्व किया है। साथ ही वे फोर्थ डैन ब्लैक बेल्ट धारक हैं और वर्तमान में कई उभरते खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...