हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 5 -- बिहार के भभुआ जिले में जेट्रोफा के पौधे का बीज खाने से बुधवार को चैनपुर थाना क्षेत्र के मदुरना गांव के आठ बच्चों की तबीयत खराब हो गई। पीड़ित सभी बच्चों की उम्र 5-12 वर्ष है। बच्चों की तबीयत बिगड़ती देख उनके परिजन चैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद सभी बच्चों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कर बच्चों का इलाज किया जा रहा है। बीमार बच्चों में मदुरना गांव निवासी पिंटू राम की 5 वर्षीया पुत्री लाडो कुमारी एवं 8 वर्षीया पुत्री ट्विंकल कुमारी, सोमारु राम का 7 वर्षीय पुत्र आशीर्वाद कुमार, 8 वर्षीय पुत्र कृष कुमार, दुलारचन राम का 5 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार, 9 वर्षीय पुत्र आदित्य कुमार, लोटन राम की 12 वर्षीया पुत्री खुशी कुमारी,...