पश्चिम चंपारण, अप्रैल 20 -- बिहार से बड़ी खबर आ रही है। पश्चिम चंपारण के बेतिया में पुलिस लाइन में जवानों के बीच फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई है। बेतिया पुलिस लाइन के बैरक में एक जवान ने अपने साथी की गोली मार हत्या कर दी है। इंसास रायफल से सोनू कुमार को 12 गोलिया मारी है। जिससे घटनास्थल पर ही सिपाही सोनू कुमार की मौत हो गई। घटना शनिवार की रात लगभग 12 बजे की है। एसडीपीओ वन विवेक दीप ने बताया कि मृतक सोनू कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया गया है। वही हत्या करने वाले जवान सर्वजीत को गिरफ्तार कर लिया गया है । घटनास्थल से इंसास राइफ़ल की गोली के 12 खाली कारतूस बरामद हुए हैं। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर छानबीन कर रही है। सूत्रो के अनुसार पुलिस लाइन के बैरक में जवान सोए हुए थे, अचानक अंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.