निज प्रतिनिधि, फरवरी 10 -- बिहार के बेगूसराय जिले में एक कारोबारी की गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। यहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित पानगाछी के समीप एक खेत में सोमवार की शाम बदमाशों ने व्यवसायी 45 वर्षीय भूषण सिंह को गोलियों से छलनी कर दिया। उन्हें सीने में तीन, बांह में एक और सिर में दो गोलियां मारी गई। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। गोली मारने की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने घटनास्थल से उन्हें उठाकर सदर अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा मोहल्ला निवासी राम गुलाम सिंह का पुत्र था। मृतक के परिजन पिंटू कुमार ने बताया कि भूषण ई-रिक्शा का पार्ट का व्यवसायी था। सोमवार को मवेशी के लिए घास काटने के लिए खेत गये थे। इसी दौरान चार से अधिक बदमाश पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरि...