पटना, सितम्बर 14 -- नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने राजद शिक्षक प्रकोष्ठ की पुस्तक वैचारिकी स्मारिका 2025 का विमोचन किया। रविवार को प्रदेश राजद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में तेजस्वी ने कहा कि बिहार के बदलाव में शिक्षकों को अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। तेजस्वी ने आरोप लगाया कि बिहार में शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। लोगों का भविष्य खराब हो रहा है। बिहार में यह पहली सरकार है जो शिक्षकों और छात्रों, दोनों को प्रताड़ित कर रही है। बिहार में जिस तरह का माहौल बनाया जा रहा है, उसके लिए शिक्षकों को सजग रहकर काम करना होगा। शिक्षकों के हक और अधिकार तथा उन्हें न्याय दिलाने के लिए हम संकल्पित हैं और सत्ता में आने पर उनके साथ न्याय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक प्रकोष्ठ गांव-गांव जाकर सत्ता परिवर्तन के लिए आधार तैयार करे। शिक्षक प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.