नई दिल्ली, जनवरी 31 -- झारखंड के जमशेदपुर के उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में बिहार के छह अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से तीन गुड्डू सिंह उर्फ सिंह साहेब, मोहम्मद इमरान और रमीज राजा के साथ हथियार बरामदगी के दौरान गुरुवार रात पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में तीनों घायल हो गए। एसएसपी पीयूष कुमार पांडेय ने बताया कि घायलों का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अपहरण में प्रयुक्त हथियार बरामद करने को अभियान चलाया। इस दौरान जमशेदपुर के सोनारी सर्किट हाउस साईं मंदिर रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास नाले के समीप झाड़ियों से दो देसी कट्टा और 315 बोर की चार गोलियां बरामद की गईं। इसके बाद जब पुलिस टीम आरोपियों और सामान के साथ लौट रही थी, तभी तीन अपराधियों न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.