सीतामढ़ी, फरवरी 4 -- सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा में पेश वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में सब्जी उत्पादक किसानों के लिए महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहकारी समिति के उत्पादों को उचित मूल्य व विपणन सुविधा देने के लिए बिहार राज्य सब्जी प्रसंस्करण एवं विपणन फेडरेशन द्वारा 'सुधा' की तर्ज पर सभी प्रखंडों में 'तरकारी सुधा' आउटलेट खोलने की घोषणा की गई। इससे जिले के 17 प्रखंडों बैरगनिया, बाजपट्टी, बथनाहा, बेलसंड, बोखड़ा, चोरौत, डुमरा, मेजरगंज, नानपुर, परिहार, परसौनी, पुपरी, रीगा, रुन्नीसेनपुर, सोनबरसा, सुप्पी व सुरसंड में सब्जी किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। वर्तमान में राज्य के 302 प्रखंडों में पीभीसीएस का गठन हो चुका है। जबकि शेष सभी प्रखंडों में आगामी वर्ष में इसे पूरा किया जाएगा। जिला में पहले से पीभीसीएस सक्रिय हैं। जो किसानों को म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.