दुमका, नवम्बर 12 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बिहार सरकार में पर्यावरण एवं पर्यटन विभाग के मंत्री राजू कुमार सिंह मंगलवार को प्रसिद्ध बासुकीनाथ मंदिर पूजा-अर्चना करने पहुंचे। इस अवसर पर बासुकीनाथ में उनके तीर्थ पुरोहित सुशील झा के द्वारा भोलेनाथ के पूजन हेतु सविधि संकल्प कराकर षोडशोपचारों से बाबा बासुकीनाथ की पूजा-अर्चना कराई। बाबा बासुकीनाथ के मुख्य मंदिर में पूजा-अर्चना कराने के बाद पर्यटन मंत्री को पुरोहितों ने माता पार्वती, काली और राजराजेश्वरी पीतांबरा बगलामुखी माता के मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना करवाई। इस अवसर पर स्थानीय पुलिस पदाधिकारी, कर्मी और मंदिर कर्मी मौजूद थे। फोटो11दुमका-204, कैप्शन-बासुकीनाथ में भोलेनाथ की आरती करते बिहार के पर्यटन मंत्री व अन्य -- यूपी के पूर्व मंत्री अनंत मिश्र अंतु ने फौजदारी दरबार में लगाई हाजिरी जरमुंड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.