निज संवाददाता, दिसम्बर 29 -- बिहार के नालंदा जिले में स्थित राजगीर की राज्य के प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में अपनी एक अलग पहचान है। लेकिन अब यहां पुलिस ने शहर के एक नामी होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। तीन युवक गिरफ्तार किये गये हैं। पुलिस ने 15 लड़कियों को भी मुक्त कराया है। बरामद की गयी लड़कियों का आरोप है कि उन्हें नाच-गाना के लिए बुलाया गया था। नाममात्र के रुपये देकर जबरन वेश्वावृति करायी जा रही थी। बताया जाता है कि लड़कियां पश्चिम बंगाल की हैं। डीएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार की देर शाम गुप्त सूचना पर धुर्वा मोड़ के पास होटल रेसिडेंसी में छापेमारी की गयी। छापेमारी में 15 महिलाओं व तीन पुरुषों को पकड़ा गया। होटल संचालक व महिलाओं को बुलाकर वेश्यावृति कराने वालों की पहचान कर एफआईआर की गयी है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.