मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा है कि वह बिहार के नवनिर्माण को लेकर नया अभियान शुरू करेंगे। इससे पहले संगठन का पुनर्गठन किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के साथियों से विचार-विमर्श किया जाएगा। इससे पार्टी के कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर सकेंगे। शहर के एक होटल में गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के परिणामों से सबक मिला है। आगे की रणनीति स्पष्ट है। जनता के मुद्दों को लगातार उठाते रहना होगा। लोकतंत्र में विकल्प मजबूत होगा तो जनता का फायदा तय है, चाहे दल कोई भी हो। उन्होंने कहा कि अगर बेहतर व्यवस्था बने तो सूबे के हर परिवार को हर महीने 15 से 20 हजार रुपये तक का लाभ मिलना संभव है। रोजगार और पलायन के मुद्दे पर सरकार को घेरा : प्रशांत किशोर...