पटना, फरवरी 7 -- केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेण रिजिजू ने कहा कि केन्द्रीय बजट में बिहार के विकास के लिए कई बड़े प्रावधान किये गये हैं। वह भाजपा प्रदेश दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि केन्द्रीय बजट का फोकस इस बार भी पूर्वोत्तर के राज्यों पर है। बजट में 12.50 लाख करोड़ आधारभूत संरचना पर खर्च होंगे, जिसका बड़ा हिस्सा बिहार जैसे राज्यों के लिए होगा। आने वाले समय में विकसित भारत 2047 के लिए बिहार की भूमिका सबसे अहम होने वाली है। बताया कि बजट में विकास का ग्रोथ इंजन टियर टू व थ्री शहरों के विकास की योजना बनायी गयी है। इस समय ऐसे शहरों की संख्या सबसे अधिक यूपी और बिहार में है। बिहार के छोटे शहरों का कायाकल्प होगा। बौद्ध सर्किट, एमएसएमई, ग्रामीण क्षेत्र के विकास की योजना का लाभ भी बिहार को मिलेगा। बजट का फोक...