पटना, अक्टूबर 9 -- कांग्रेस ने गुरुवार को एनडीए के बीस साल विनाशकाल का आरोप पत्र (चार्जशीट) जारी किया है। 42 पृष्ठों के आरोपपत्र में पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, आर्थिक मोर्चे, काननू व्यवस्था की बदहाली का आरोप लगाया है। मंत्रियों और अधिकारियों के भ्रष्टाचार गिनाए हैं। साथ ही पलायन के मुद्दे पर सरकार को घेरा है। सदाकत आश्रम में गुरुवार को आयोजित प्रेसवार्ता में वरीय पर्यवेक्षक राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व सांसद अधीर रंजन चौधरी ने इसे जारी किया। इस मौके पर अशोक गहलोत ने कहा कि बिहार चुनाव देश का भविष्य तय करेगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार सभी मामलों में पिछड़ गया है, इसका कारण भ्रष्टाचार है। डिप्टी सीएम, मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। इसका जवाब देना चाहिए। सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.