नई दिल्ली, दिसम्बर 4 -- पटना/गया/दरभंगा/पूर्णिया, हि.टी.। बिहार के चार हवाई अड्डों से गुरुवार को इंडिगो की 14 उड़ानें रद्द रहीं। पटना एयरपोर्ट से लगातार दूसरे दिन सबसे ज्यादा दस उड़ानें रद्द रहीं, जबकि 12 विमानों का परिचालन देरी से हुआ। गया और दरभंगा से एक-एक तथा पूर्णिया से एक उड़ान रद्द रही। इंडिगो के क्रू रोस्टरिंग सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई है। विमान रद्द किए जाने पर पटना और गया एयरपोर्ट पर यात्रियों ने हंगामा किया। एयरपोर्ट के अधिकारियों और सीआईएसएफ के जवानों ने किसी तरह उन्हें समझाकर शांत कराया। गया से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट यात्रियों के बोर्डिंग पास जारी होने के बाद रद्द कर दी गई। इससे वियतनाम के 35 यात्री फंस गए हैं। उन्हें दिल्ली से कनेक्टिंग फ्लाइट से मुंबई जाना था। दिल्ली से दरभंगा आने वाली फ्लाइट रद्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.